{"_id":"6a1047f820a5f6905b0bb0e3","slug":"sub-inspector-and-head-constable-suspended-for-misbehaving-with-young-women-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'उठाकर पटक दूंगा', पुलिसकर्मियों ने कहे ऐसे शब्द, युवतियों ने कर दिया हंगामा; दरोगा समेत दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'उठाकर पटक दूंगा', पुलिसकर्मियों ने कहे ऐसे शब्द, युवतियों ने कर दिया हंगामा; दरोगा समेत दो निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 22 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
कार में सवार सिविल ड्रेस में दरोगा राहुल बालियान और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने काफी दूरी तक युवतियों का पीछा किया। बार-बार हॉर्न बजाया और टक्कर मारने की कोशिश की। युवतियों ने कई बार इशारा कर उन्हें आगे निकल जाने को कहा लेकिन वे नहीं माने।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एटा में स्कूटी पर सवार दो युवतियों के साथ अभद्रता के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में स्कूटी पर सवार दो युवतियों के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद कोतवाली नगर के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। बाद में एसएसपी ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे स्कूटी पर सवार दो युवती बस स्टैंड से बाजार की ओर जा रही थी। बस स्टैंड से ही बलेनो कार से सिविल ड्रेस में दरोगा राहुल बालियान और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने काफी दूरी तक उनका पीछा किया। बार-बार हॉर्न बजाया और टक्कर मारने की कोशिश की। युवतियों ने कई बार इशारा कर उन्हें आगे निकल जाने को कहा लेकिन वे नहीं माने और लगभग एक किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे। स्कूटी के बराबर कार लाकर उन्होंने कहा कि लड़की हो लड़की की तरह रहो, वरना उठाकर पटक दूंगा।
Trending Videos

युवतियों ने इसका विरोध किया तो कार स्कूटी के आगे रोक दी गई। आरोप है कि दरोगा ने कार में बैठे-बैठे अपना आईडी कार्ड दिखाते हुए धमकाया। इस पर युवतियों ने हेड कांस्टेबल का आईडी कार्ड छीन लिया। इसके बाद सड़क पर बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी दरोगा और सिपाही को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया।
बाद में एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने दरोगा और हेड कांस्टेबल को शराब के नशे में होने पर निलंबित कर दिया। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवतियों का नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना का संज्ञान लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें-नकली दवा रैकेट: लखनऊ की टीम का 15 फर्मों पर छापा, सरकारी और संदिग्ध दवाएं मिलीं; तीन मेडिकल स्टोर सीज