सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Targeted the BJP over inflation and the NEET paper leak issue.

Etah News: महंगाई और नीट पेपर लीक मामले में भाजपा को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Targeted the BJP over inflation and the NEET paper leak issue.
जलेसर में मंहगाई के विरोध में जलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
एटा। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को जलेसर में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा नीट पेपर लीक होने से देश के 22 करोड़ छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।


निधौली कलां चौराहे पर सुबह से कांग्रेसी एकत्रित हो गए थे। कांग्रेसी भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे। उनका मुख्य मुद्दा महंगाई और नीट पेपर का लीक था। महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचने पर जुलूस में शामिल कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष में गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज सहित दैनिक उपयोगी की हर वस्तु महंगी होना ही सफलता है। सभा में अमित अग्रवाल, भूरी सिंह, संतोष गौतम, अजमल खान, नीलिमा सिंह, धर्मपाल दिवाकर, आशीष कुमार, ज्योति सोलंकी, सुखवीर सिंह राठौर, गीतम सिंह राजपूत, सुरेंद्र यादव, सूरजपाल भारती आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed