{"_id":"6a777080691d3b1373079c08","slug":"the-message-of-har-ghar-tiranga-resonated-in-schools-students-created-rangolis-etah-news-c-163-1-eta1004-154704-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालयों में गूंजा हर घर तिरंगा का संदेश, छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालयों में गूंजा हर घर तिरंगा का संदेश, छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली
Sat, 08 Aug 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में तिरंगा की रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 9 से 17 अगस्त तक तीन चरणों में विद्यालयों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, तिरंगा रैली और स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम चरण में विद्यालयों की दीवारों, बोर्ड और परिसर को तिरंगा आधारित कलाकृतियों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों और पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें आभार पत्र भी लिखे। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज अवागढ़, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा, राजकीय हाईस्कूल मोहम्मद नगर बझेरा, श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, भारतीय इंटर कॉलेज न्यौराई और आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर सहित कई विद्यालयों में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच घरों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों और शहीद स्मारकों पर ध्वजारोहण एवं तिरंगा प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।