सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Municipality has once again launched a drive against encroachment.

Etah News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने फिर चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The Municipality has once again launched a drive against encroachment.
जीटी रोड पर अतिक्रमण अ​भियान के दौरान सड़क किनारे रखे सामान को उठाते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या और इससे उत्पन्न जाम की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने एक बार फिर सख्मी दिखाई है। लगातार लाउडस्पीकर से चेतावनी और मुनादी कराने के बावजूद लोग अतिक्रमण हटाने को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
Trending Videos

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे खोखे, अवैध रूप से बढ़ाए गए शेड व फुटपाथ पर सजी दुकानें हटाई गईं। कई स्थानों पर सड़क के बाहर रखे गए खोखे व अन्य सामान को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा जिससे किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। इससे पहले रविवार को गांधी मार्केट क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया था जहां कई जगहों से अतिक्रमण हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण रोजाना लग रहे जाम से लोग लंबे समय से परेशान हैं। शासन के निर्देश पर नगर पालिका ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि मुनादी के बाद भी यदि किसी व्यापारी या व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण किया पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर अभियान में सहयोग करें जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed