फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Toddler falls into  large vessel of water while getting off cot  drowns to death

मां के सामने मासूम की दर्दनाक माैत: जिस हाल में मिली लाश, कांप गए परिजन; बुझ गया घर का इकलाैता चिराग

Mon, 27 Jul 2026 09:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 27 Jul 2026 09:40 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई। घर में माैजूद मां के सामने 12 माह के मासूम की माैत हो गई। जब बच्चे का शव देख तो घर में चीखपुकार मच गई। इकलाैते बेटे की माैत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Toddler falls into  large vessel of water while getting off cot  drowns to death
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गांव रसूलपुर गढ़ौली में सोमवार दोपहर 12 माह के मासूम की पानी से भरी देग में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां आंगन में पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी बीच नींद से जागा मासूम चारपाई से उतरते समय असंतुलित होकर पास रखी पानी भरी देग में जा गिरा। परिजन बच्चे को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दुर्गेश का 12 माह का पुत्र कार्तिकेय सोमवार दोपहर घर में चारपाई पर सो रहा था। उसकी मां आंगन में पशुओं को चारा डालने में व्यस्त थी। इसी दौरान कार्तिकेय की नींद खुल गई। वह चारपाई से नीचे उतरने लगा और संतुलन बिगड़ने से पास रखी पानी से भरी देग में जा गिरा। कुछ देर बाद जब मां कमरे में लौटी तो बच्चा चारपाई पर नहीं था। उसने घबराकर आसपास तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


 

तलाश के दौरान मासूम पानी की देग में उल्टा पड़ा मिला। मां की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे को तुरंत बाहर निकालकर मिरहची कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार पानी में डूबने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।

 

कार्तिकेय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य परिजन भी सदमे में हैं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि छोटे बच्चों को घर में कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। पानी से भरी बाल्टी, डेग, टंकी या अन्य जल स्रोत बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। थोड़ी-सी लापरवाही भी पूरे परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।

ये भी पढ़ें-पत्नी से परेशान पति ने दी जान: मरने से पहले बनाया वीडियो, फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश; ससुरालवालों पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed