सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uncontrolled pickup overturned, 10-year-old boy died

Etah News: अनियंत्रित पिकअप पलटी, 10 वर्षीय बालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup overturned, 10-year-old boy died
ऋषभ फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के खड़ौआ गांव के समीप नेजा चढ़ाकर लौट रही एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
Trending Videos

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पलरा निवासी आशीष और प्रेम सिंह समेत 8 लोग शनिवार को नेजा चढ़ाने के लिए सेंथरी गए थे। नेजा चढ़ाने के बाद सभी लोग गांव लौट रहे थे। सबसे पहले पिकअप में सवार लोगों ने करतला से किराए पर लिया डीजे दुकान पर उतारा। उसके बाद गांव की ओर चल दिए। रात करीब 8 बजे मैक्स पिकअप गांव खड़ौआ के पास पहुंची ही थी। अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 10 वर्षीय ऋषभ पुत्र गुड्डू की गर्दन पिकअप के नीचे दब गई और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशीष (16) और प्रेम सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ऋषभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुड्डू के दो ही थे बेटे
परिजन ने बताया कि गुड्डू के दो बेटे थे। ऋषभ बड़ा था। वहीं छोटा छह साल का है। बड़े बेटे को खोकर मां का बुरा हाल है। पूरे परिवार में गम के माहौल में है। हर किसी के आंख में आंसू छलक रहे हैं। वहीं गुड्डू दिल्ली में हलवाई का काम करता है। बड़े बेटे की मौत की सूचना मिलते ही गुड्डू बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed