सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Villagers angry over Etah-Lohari Kheda bus service being stopped

Etah News: एटा–लोहारी खेड़ा बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over Etah-Lohari Kheda bus service being stopped
विज्ञापन
एटा। जिले के ग्रामीण लोहारी खेड़ा मार्ग पर बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा को दोबारा शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि करीब एक वर्ष से संचालन गांव तक नहीं होने से परेशानी हो रही है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह की पहल पर एटा से लोहारी खेड़ा तक बस सेवा शुरू की गई थी। उनके देहांत के बाद बस का लोहारी खेड़ा तक आवागमन बंद कर दिया गया और अब वह सीधे दरियावगंज तक ही जाती है। ग्रामीण संजय, विकास, सत्यपाल सिंह का कहना है कि मजबूरी में उन्हें डग्गेमार वाहनों से सफर करना पड़ता है। सतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद बस सेवा बहाल नहीं की गई। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सवारियों की कमी के कारण ऐसा किया गया होगा। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed