सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman Body Found Hanging from Tree in Etah

UP: पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश, ससुराल से 10 हजार रुपये लेकर निकली थी; पिता ने खोले चाैंकाने वाले राज

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के एटा जिले में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Woman Body Found Hanging from Tree in Etah
घटना के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव के बाहर एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos


मृतका की पहचान चांदनी पत्नी तपन शाक्य के रूप में हुई है। उसकी शादी जून 2021 में जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नगला हरनागर गांव में हुई थी। मृतका की एक 13 माह की मासूम बेटी करुणा है। मृतका के पिता मलखान सिंह ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि उनकी बेटी पहले भी हरदोई जिले के एक युवक के साथ चली गई थी, जिसकी शिकायत कुरावली थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के अनुसार घटना से एक रात पहले चांदनी अपने ससुराल से करीब 10 हजार रुपये और कुछ सामान लेकर घर से निकल गई थी। उन्हें संदेह है कि वह उसी युवक के साथ गई होगी, जिसने पैसे लेने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। मृतका की बुआ ने भी इस आशंका को दोहराते हुए बताया कि संदिग्ध युवक हरदोई का निवासी है और फर्रुखाबाद में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed