सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young Man Takes His Own Life After Girlfriend Gets Married

प्यार का दर्दनाक अंत: शादीशुदा महिला के लिए काटी जेल, फिर भी प्रेमिका ने किसी और संग लिए फेरे; युवक ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक की महिला से बातचीत होती थी। महिला के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। तीन दिन पहले महिला की शादी परिजन ने दूसरी जगह कर दी। इस शादी में शामिल होने युवक भी गया था। बाद में युवक ने फंदे से लटक जान दे दी।

Young Man Takes His Own Life After Girlfriend Gets Married
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव झिनवार में बुधवार की सुबह एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजन के अनुसार वह प्रेमिका की शादी होने से दुखी था। इसी के चलते उसने जान दे दी।
Trending Videos


गांव झिनवार निवासी रोहित उर्फ बड़ेला (22) पुत्र भान सिंह नोएडा में एक फैक्टरी में काम करता था। उसके चाचा बबलू के अनुसार नोएडा में उसकी जलेसर क्षेत्र के गांव की शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध हो गए। पिछले वर्ष वह उसे गांव ले आया और उससे शादी करना चाहता था। इसकी शिकायत युवती के पति ने पुलिस से की। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

करीब साढ़े चार महीने जेल भी रहा। बाद में जमानत पर वह बाहर आ गया। साथ ही उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया। इसके बाद रोहित की महिला से बातचीत शुरू हो गई। महिला के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। तीन दिन पहले महिला की शादी दूसरी जगह कर दी गई। इस शादी में शामिल होने रोहित भी गया था। 

 

वहां से लौटने के बाद वह बेहद दुखी था। मंगलवार की देर रात वह घर से निकल गया लेकिन नहीं लौटा। परिजन को चिंता हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। सुबह करीब आठ बजे उसका शव ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से लटका हुआ देखा तो खलबली मच गई। परिजन को सूचना दी।

 

ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारा। कुछ ही देर बाद पुलिस भी आ गई। घटना स्थल से फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध में युवक की आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें-शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed