सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   40 shopkeepers who were encroaching were challaned.

Etawah News: अतिक्रमण करने वाले 40 दुकानदारों का चालान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
40 shopkeepers who were encroaching were challaned.
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने कस्बे में बुधवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नालों के ऊपर और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले 40 दुकानदारों के चालान किए गए।
Trending Videos




बुधवार शाम थाना पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान कई दुकानदार नालों और फुटपाथ पर कब्जा किए पाए गए। इस पर थाना पुलिस ने नालियों और फुटपाथ पर स्थाई और अस्थाई कब्जा करने वाले दुकानदारों की जमकर फटकार लगाई और उनके चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। कई दुकानदार आनन-फानन में दुकान के बाहर सजाया सामान दुकान के अंदर फेंकते दिखाई दिए। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बनी रहती है।
कस्बे के लोग कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग कर चुके हैं। इसी के तहत बुधवार शाम यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नाले और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, जिससे आम जनता को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed