फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   75 roads to be built at a cost of 148 crore.

Etawah News: 148 करोड़ से बनेंगी 75 सड़कें

Wed, 22 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
75 roads to be built at a cost of 148 crore.
इटावा। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 148 करोड़ रुपये की लागत से 75 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के बनने से बड़ी ग्रामीण आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी और गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव के अनुसार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 147.20 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें सबसे अधिक 36 सड़कें भरथना विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। इटावा विधानसभा क्षेत्र में 29 और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मलिखान ने बताया कि प्रस्तावित सड़कें ऐसे ग्रामीण इलाकों को जोड़ेंगी, जहां लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की जरूरत महसूस की जा रही थी। कई मार्गों के निर्माण से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। विभाग के अनुसार प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, ताकि निर्धारित समय में सभी परियोजनाएं पूरी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed