फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Out-of-control car hits auto-rickshaw and bike on national highway; two dead, 14 injured.

Etawah News: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार ने ऑटो-बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, 14 घायल

Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control car hits auto-rickshaw and bike on national highway; two dead, 14 injured.
बकेवर (इटावा)। इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बाइक से जा टकराई। हादसे में ऑटो और बाइक सवारों समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे नेशनल हाईवे स्थित सराय जलाल के पास इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बाद में कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रशांत सविता (20) निवासी मुरादगंज अजीतमल औरैया, उमा सिंह (28), अभिषेक कुमार (26), ऑटो चालक शाहिद अली (34) निवासी हाफिज नगर बकेवर, विशाल चौहान (19) निवासी कीरतपुर इकदिल, धर्मेन्द्र (23) पलक (15) व प्रथा 12 निवासी पक्का बाग, सावित्री देवी (60) निवासी मनौना मैनपुरी और रमेश चन्द्र (65) निवासी मनौना मिठ्ठेपुर करहल मैनपुरी, शौर्य (3), अभियांश (1), रामचंद्र (60) निवासी रामनगर, महेंदीपुर बकेवर, साधना (40) निवासी बिजौली, धर्मेंद्र (30) निवासी मनोना करहल मैनपुरी और एक अज्ञात वृद्ध घायल हो गए। सभी घायलों को दो एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से 50 शैया अस्पताल बकेवर पहुंचाया गया। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और इकदिल थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉ. रविन्द्र साहू ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने डॉ. पुष्पेंद्र को भी इमरजेंसी ड्यूटी पर बुला लिया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर राहुल बाबू ने धर्मेंद्र (30) निवासी मनोना करहल मैनपुरी और एक अज्ञात वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed