सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A car collided with a bike, then the brothers were beaten with sticks.

Etawah News: कार से बाइक में मारी टक्कर, फिर सगे भाइयों पर बरसाए डंडे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A car collided with a bike, then the brothers were beaten with sticks.
विज्ञापन
फोटो 21::::थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
Trending Videos

- पिता के रुपये वापस न करने पर बेटों पर किया जानलेवा हमला
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज़ एजेंसी
ताखा। पिता ने लिए उधार रुपये वापस करने पर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फिर पीछा कर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले की वजह रंजिश बताई गई है।

रविवार दोपहर लगभग तीन बजे कस्बा ऊसराहार के ऊसराहार-किशनी मार्ग पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार दो भाइयों का पीछा किया। सड़क पर गेस्ट हाउस के पास कार सवारों ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार अंकित और रॉक्सी जान बचाने के लिए भागे लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और राहगीर इधर-उधर भाग खड़े हुए। मौके पर मौजूद लोग दर्शक बने रहे लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। बताया जा रहा है कि नगला लालमन निवासी राजीव यादव ने रम्पुरा निवासी विमलेश को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस न मिलने पर राजीव रंजिश मानने लगा।
रविवार को विमलेश के बेटे अंकित और रॉक्सी ऊसराहार आए थे। घर लौटते समय राजीव यादव, प्रियांशु, सुनील और पवन यादव ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई कार को कब्जे में लेकर राजीव यादव और पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना पर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पहले कार से बाइक में टक्कर मारी और फिर जान से मारने की नीयत से हमला किया। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed