सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A farmer hanged himself after suffering losses in his potato crop. He died.

Etawah News: आलू की फसल में नुकसान होने पर किसान ने लगाया फंदा, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A farmer hanged himself after suffering losses in his potato crop.

He died.
विज्ञापन
इटावा। आलू की फसल में पांच लाख का नुकसान होने से आहत किसान ने छह दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में सैफई में इलाज चल रहा था। रविवार रात इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos


थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी गौरव तिवारी किराना दुकान चलाते थे। इसमें आमदनी न होने पर परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही थी। मृतक के बहनोई सुधीर कुमार निवासी चिंताइन थाना किशनी मैनपुरी ने बताया कि गौरव ने पहली बार खेती का काम किया था। उन्होंने अपनी ससुराल नगला सलहदी में करीब 30 बीघा खेत रिश्तेदारों और परिचितों से 2.10 लाख का कर्ज लेकर बटाई पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आलू की फसल की थी लेकिन आलू के दाम बेहद कम मिलने से उन्हें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव से आहत होकर गौरव परेशान रहने लगे। बहनोई ने बताया कि 17 मार्च की शाम गौरव ने आर्थिक नुकसान व कर्ज के दबाव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के देख लेने पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में परिजन गौरव को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया। रविवार रात गौरव तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव तिवारी अपने पीछे पत्नी कीर्ति और पांच साल के बेटे व मां को रोता-बिखलता छोड़ गए हैं। गौरव अपनी मां बबली तिवारी के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed