{"_id":"69d949a3ee6051f66700ff05","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-7-lakh-in-the-name-of-distributorship-etawah-news-c-216-1-etw1002-140858-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर युवक से सात लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर युवक से सात लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर एक युवक से 7.23 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित मोहित भदौरिया ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बढ़पुरा के निवासी मोहित भदौरिया ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की जानकारी मिली थी। उन्होंने इंटरनेट से नंबर लेकर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के बारे में संपर्क किया। 15 फरवरी को उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया। उसने मोहित को डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने सिक्योरिटी फीस के रूप में 49 हजार रुपये जमा कराने को कहा।
पीड़ित ने 25 फरवरी को उदी मोड़ स्थित एक इंटरनेट कैफे से यह रकम बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी ने मोहित को विश्वास में लिया। ठग ने कहा कि जिले में उनकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप स्वीकृत हो गई है। उसने मोहित से माल मंगाने के लिए ऑर्डर भेजने को कहा। जब पीड़ित ने माल की सूची भेजी तो आरोपी ने करीब 30 लाख रुपये का बिल बनाया। उसने बिल का 25 फीसदी अग्रिम राशि जमा करने को कहा। इसके झांसे में आकर मोहित ने 9 मार्च को 4.20 लाख रुपये नेफ्ट के जरिए एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद ठग ने अलग-अलग बहानों से कई खातों में रकम जमा कराई। 10 मार्च को 80 हजार रुपये, 13 मार्च को 1 लाख रुपये और 16 मार्च को 73800 रुपये और ट्रांसफर किए गए। बाद में आरोपी ने मार्च क्लोजिंग का हवाला देकर टालमटोल शुरू कर दी। 26 मार्च को जब पीड़ित ने दोबारा संपर्क किया, तो आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला। तब मोहित को ठगी का पता चला। इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज की गई है, और पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों तथा ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच कर रही है।
Trending Videos