{"_id":"69d94cdde2b827b6c00d5094","slug":"upcatet-application-process-begins-for-admission-to-agricultural-universities-etawah-news-c-216-1-etw1004-140804-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीकैटेट : कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीकैटेट : कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट)-2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। जनपद के युवाओं के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन इटावा में संचालित सरकारी कॉलेजों में बीटेक कर अपना भविष्य सुरक्षित करने का यह बेहतर अवसर है।
शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह और अधिष्ठाता प्रोफेसर अजीत सिंह ने प्रवेश प्रक्रिया व सीटों का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि इटावा स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, फिशरीज कॉलेज और डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कैंपस सिलेक्शन की भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. तरुण माहेश्वरी ने बताया कि इन कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का विशेष ध्यान रखा जाता है। जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है, उन्हें शासन की ओर से शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इससे मध्यम और जरूरतमंद परिवारों के मेधावी बच्चे बिना किसी वित्तीय बोझ के बीटेक जैसी प्रोफेशनल डिग्री हासिल कर सकते हैं।
कॉलेज प्रशासन ने जनपद व आसपास के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। डॉ. पीकेएस भदौरिया ने बताया कि सरकारी संस्थानों से डिग्री प्राप्त करना न केवल किफायती है बल्कि कॅरिअर के लिहाज से भी अत्यंत प्रभावशाली साबित होता है।
कॉलेज के शिक्षक एसोसिएट प्रोफेसर आशीष कुमार ने बताया कि हाल ही में आए यूपीपीसीएस के रिजल्ट में कॉलेज के एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र विशाल स्वरूप का सहायक आयुक्त के पद पर चयन हुआ है। इसके साथ ही कई छात्र विभिन्न सरकारी और निजी कंपनियों में अच्छे पैकेज के साथ काम कर रहे हैं।
कोर्स और सीटों का विवरण
बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग- 36 सीटें
बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी- 48 सीटें
बीटेक फिशरीज- 48 सीटें
जेईई मेन्स के आधार पर प्रवेश
कंप्यूटर साइंस- 36 सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन- 36 सीटें
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 36 सीटें
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में पात्रता, शुल्क और अन्य जानकारी के लिए www.upcatetexam.org और www.buat.edu.in पर जानकारी कर सकते हैं।
Trending Videos