{"_id":"69d94ba945e09b05c40acbfe","slug":"the-daughter-was-held-hostage-and-beaten-for-refusing-to-compromise-in-the-husbands-murder-case-etawah-news-c-216-1-etw1005-140791-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पति की हत्या में समझौता न करने\n पर पुत्री को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पति की हत्या में समझौता न करने पर पुत्री को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम अघीनी में पति की एक साल पहले हुई हत्या के मामले में समझौता न करने पर आरोपियों ने एक माह पहले दिनदहाड़े उसकी पुत्री को बंधक बनाकर पीटा। बाद में महिला से जबरन कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम अघीनी निवासी महिला ममता देवी ने बताया कि गांव के सौरभ यादव ने पांच सहयोगियों की मदद से उसके पति सर्वेश की 24 जुलाई 2025 में हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सौरभ यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या, एससी/एसटी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर हत्या के मामले में समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि छह मार्च को वह व उसकी पुत्री लाली सरकारी दुकान से राशन लेने गई थी। इस दौरान सौरभ यादव, सत्येंद्र यादव, पुष्पा देवी व राकेश कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और पुत्री को कमरे में बंद कर पीटा।
इसके बाद महिला के कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos