{"_id":"69d94c486b8cc070c1002ba4","slug":"masons-body-found-hanging-from-a-noose-etawah-news-c-216-1-etw1005-140811-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राजमिस्त्री का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राजमिस्त्री का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। क्षेत्र के मुड़ेना समसपुर गांव में गुरुवार रात राज मिस्त्री का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि युवक शराब का आदी था इसकी वजह से अक्सर घर में झगड़ा होता था।
मुड़ेना समसपुर निवासी विमल कुमार (27) राजमिस्त्री था। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार विमल शराब पीने का आदी था। इसको लेकर परिजनों में अक्सर झगड़ा होता था। गुरुवार रात 10 बजे विमल शराब पीकर घर और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। काफी देर तक कोई आहट न होने पर पत्नी संध्या कमरे में पहुंची तो विमल का शव रस्सी से फंदे पर लटका मिला।
विमल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद पत्नी संध्या, पांच वर्षीय बेटी अनन्या और दो साल के पुत्र अंश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन युवक के फंदे पर लटकने की वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक के शराब के आदी होने की बात सामने आई है।
Trending Videos