{"_id":"6a382fe6db87fd1199024bc6","slug":"allegation-of-attack-on-bjp-mandal-president-etawah-news-c-216-1-etw1005-144761-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति समेत आठ पर प्राथमिकी
-पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशनी के पति ने आरोपों को निराधार बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। ऊसराहार क्षेत्र में भाजपा ताखा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशनी के पति रामपाल सिंह यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
भाजपा ताखा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने तहरीर में बताया कि वह पांच जून को ऊसराहार स्थित अपनी जमीन देखकर लौट रहे थे। आरोप है कि कोल्ड स्टोर के पास रामपाल सिंह यादव अपने साथियों जयनारायण यादव, प्रिंस यादव और शिवप्रताप सिंह के साथ मिले और उन्हें घेर लिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके गले में रस्सी का फंदा डालकर खींचा तथा जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। राहगीरों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
आरोप है कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की शिकायत करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है। वहीं, नामजद रामपाल सिंह यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है। कहा कि राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वह कोर्ट की शरण लेंगे।
वहीं, थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि 20 जून को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की जांच सीओ भरथना आरडी मौर्य को सौंपी गई है।