{"_id":"6980f8de3eed65948d02533d","slug":"amrit-bharat-and-farakka-express-made-us-wait-for-five-and-a-half-hours-etawah-news-c-216-1-etw1005-137193-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अमृत भारत व फरक्का एक्सप्रेस ने साढ़े पांच घंटे कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अमृत भारत व फरक्का एक्सप्रेस ने साढ़े पांच घंटे कराया इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में 12 से अधिक ट्रेनें घंटों देर से आईं। इसमें सबसे अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस व फरक्का एक्सप्रेस ने साढ़े पांच घंटे देर से पहुंची। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के चलते हुई लेटलतीफी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।
सोमवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों देर से आने का सिलसिला जारी रहा। इसमें अप लाइन पर अवध एक्सप्रेस दो घंटे सात मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटे 41 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह कानपुर-इटावा पैसेंजर ट्रेन 50 मिनट, इटावा-टूंडला पैसेंजर 54 मिनट, इटावा-ग्वालियर पैसेंजर एक घंटा देर से आई। इसी तरह डाउन लाइन पर टूंडला-कानपुर पैसेंजर एक घंटा पांच मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटा 23 मिनट, बीकानेर-हावड़ा एक घंटा 19 मिनट, कालका नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटा व नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट देरी से जंक्शन पर आईं।
इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें 30 से 40 मिनट देरी से आईं। कई ट्रेनों के लेट रहने से यात्रियों को परेशानी हुईं। आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि लोकल समेत लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं। यात्री मोबाइल में यथास्थिति देखकर ही घर से बाहर निकले। इससे उन्हें ठंड में परेशान न होना पड़े।
Trending Videos