{"_id":"69c96950a4010c1de10d8c03","slug":"asphalting-work-begins-on-palighar-rania-road-etawah-news-c-216-1-etw1012-140100-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पालीघार–रनिया मार्ग पर डामरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पालीघार–रनिया मार्ग पर डामरीकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
इंपेक्ट-फोटो: 12 पालीघार रनिया मार्ग पर चलता डामरीकरण का कार्य
फोटो: 13 अमर उजाला में 18 सितंबर को प्रकाशित खबर की पीडीएफ
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन
सात गांवों को जोड़ता है मार्ग, हजारों लोगों को होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। उदी भरेह मुख्य मार्ग से पालीघार होते हुए रनिया गांव तक करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से बदहाल इस मार्ग को लेकर अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद यह निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया।
अमर उजाला ने 18 सितंबर को गोपालपुरा–गोहानी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सड़क मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। इसके बाद एक करोड़ 11 लाख रुपये का बजट स्वीकार हुआ और टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया गया। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पालीघार से रनिया तक यह मार्ग पिछले तीन वर्षों से बेहद खराब हालत में था।
जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं और बारिश के मौसम में स्थिति और विकट हो जाती थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अब सड़क पर डामरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह मार्ग पालीघार, गोपालपुरा, गोहानी, नौगावा, खिरीटी, ककरैया और रनिया गांवों को जोड़ता है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कार्य तेज गति से कराया जा रहा है और इसे दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।
Trending Videos