सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempted rape of a minor girl; accused arrested in an encounter.

Etawah News: बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a minor girl; accused arrested in an encounter.
विज्ञापन
फोटो 29:::::मुठभेड़ में गिरफ्तार दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी।


- शुक्रवार सुबह आरोपी मजदूर ने बाग में खेल रही छह साल की बालिका के किया था दुष्कर्म का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। आम के बाग में खेल रही छह साल की बालिका से एक मजदूर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने करीब आठ घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने बगीचा एक ठेकेदार को कच्चे आमों के लिए लीज पर दिया था। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे उक्त ठेकेदार कस्बा से कुछ मजदूरों को भाड़े पर लेकर कच्चे आम तुड़वाने के लिए गया हुआ था। बाग में कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल रहे बच्चों में से एक छह साल की मासूम को पानी नल पर पिलाने के बहाने काम कर रहा एक मजदूर सफीक (32) निवासी कस्बा बकेवर लगभग दस बजे पास दूसरे खेत में बनी झाड़ियों में ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वहां खेल रहे अन्य बच्चों के आ जाने और शोर मचाने पर आरोपी बालिका को छोड़कर भाग गया। बालिका ने घर पर जाकर घटनाक्रम बताया तो पिता ने थाने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाश में दो टीमें बनाकर जुट गई। नसीरपुर बोझा गांव के पास से आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक 315 बोर तमंचा व कारतूस व खोखा भी बरामद किया। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को इलाज दिलाने के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed