सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of Teenager Who Drowned in Canal Found in Dharampura After 20 Hours

Etawah News: हर में डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद धर्मपुरा में मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Body of Teenager Who Drowned in Canal Found in Dharampura After 20 Hours
विज्ञापन
फोटो 14: समीर की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
Trending Videos




फोटो15 : घटनास्थल पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़। स्रोत ग्रामीण



-भोगनीपुर नहर में चचेरे भाइयों के साथ नहाते समय गया था डूब



संवाद न्यूज़ एजेंसी



लवेदी/इकदिल। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम जादौपुर के पास भोगनीपुर नहर में नहाते समय डूबे 18 वर्षीय किशोर का शव रविवार दोपहर करीब 20 घंटे बाद लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के सामने बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।



कटरा शमशेर खां नई बस्ती निवासी समीर खां शनिवार शाम करीब चार बजे अपने चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ पिलखर नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन शुरू की। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे समीर का शव बहते हुए लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के सामने पहुंच गया। ग्रामीणों ने नहर में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed