सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A volunteer circulated an objectionable photo of a woman

भरोसे का कत्ल: शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं, मांग पूरी करने से इन्कार करने पर आपत्तिजनक फोटो कीं वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 01 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: सेवादार ने महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दीं। तस्वीरें खींचकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। 

A volunteer circulated an objectionable photo of a woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इटावा के एक गुरुद्वारे में लंबे समय से रह रहे सेवादार एक महिला को धोखे में रखकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच कर काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। मांग पूरी करने से इन्कार करने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह विधवा है और अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ रहती है। शहर के एक गुरुद्वारे में राजस्थान का मूल निवासी सेवादार हर्षप्रीत काफी समय से रह रहा है। आरोप है कि हर्षप्रीत ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसे झांसे में लेकर उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद वह लगातार तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अनुचित मांग करने लगा और ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक जब उसने आरोपी की मांगों को पूरा करने से साफ मना कर दिया तो आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दीं। फोटो वायरल होने के बाद से घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है और वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। आरोपी यहीं नहीं रुका वह पीड़िता की नाबालिग बच्चियों को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और उन्हें अगवा करने की धमकी दे रहा है जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है।

 

पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सेवादार हर्षप्रीत के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना व ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed