सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Patients suffering from coughs, fevers, and skin diseases visited the Health Fair.

Etawah News: आरोग्य मेले में खांसी, बुखार व त्वचा रोग के पहुंचे मरीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from coughs, fevers, and skin diseases visited the Health Fair.
विज्ञापन
फोटो: 32पीएचसी जसवंतनगर में मरीजों को देखते डॉ. विवेक गुप्ता। संवाद
Trending Videos

फोटो: 33 पीएचसी बहादुरपुर में मरीजों को इलाज देते डाॅ. महेंद्र सिंह। संवाद
जिले भर की पीएचसी पर किया गया आरोग्य मेले का आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया आरोग्य मेले में पहुंचकर मरीजों ने इलाज लिया। आरोग्य मेले में खांसी, त्वचा रोग, बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे। मरीजों को गर्मी के मौसम में खान-पान में विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। इसके साथ ही गर्मी से बचाव रखने को कहा गया। बकेवर के बिजौली व लखना पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में गर्मी के चलते कुल 47 मरीज पहुंचे। इनमें डायबिटीज, खांसी, बुखार जुकाम घुटनों के दर्द के मरीज पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौली पर महेवा से पहुंचे डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान ने 20 मरीज देखे। इस दौरान फार्मासिस्ट उदयवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं लखना केंद्र पर डॉ. संजय कुमार आनंद ने 27 मरीज देखे। वहीं भरथना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथनोली पर आयोजित आरोग्य मेले में त्वचा रोग से संबंधित मरीज ज्यादा पहुंचे। केंद्र पर दोपहर एक बजे तक कुल 19 मरीज पहुंचे जिनमें नौ मरीज त्वचा रोग संबंधी रहे। आरोग्य मेले में डॉ. कुलदीप कुमार ने मरीजों का इलाज दिया।



जसवंतनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरई में आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को कुल 23 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। यहां बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक गुप्ता ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां दीं। इसी प्रकार से पीएचसी बहादुरपुर में आयोजित आरोग्य मेले में मात्र नौ मरीज इलाज को पहुंचे। मेले में आए मरीजों में दो बुखार, एक खांसी व एक लू से प्रभावित मरीज शामिल रहे। डॉ. महेंद्र सिंह ने मरीजों को इलाज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed