सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car riders break toll barrier, three arrested

Etawah News: टोल पर कार सवारों ने बैरियर तोड़ा, तीन गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car riders break toll barrier, three arrested
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर स्थित ग्वालियर-बरेली हाईवे पर बने एनएचएआई टोल प्लाजा पर मंगलवार रात कार सवारों ने शराब के नशे में कई बैरियर तोड़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार मालिक व चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

मंगलवार रात 10 बजे एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची जिसमें दो लोग सवार थे। टोल कर्मचारियों के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे। टोल कर्मियों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद कार चालक ने अचानक वाहन को दौड़ाते हुए बैरियर तोड़कर पार कर लिया। प्लाजा के इंचार्ज सुशील कुमार यादव ने बताया कि जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, कार चालक ने दोबारा चक्कर लगाकर अन्य बैरियरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल मैनेजर की ओर से चौबिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में कार चालक संजय सिंह निवासी ग्राम मसनाई, कार चालक गौरव यादव निवासी ग्राम मसनाई व दीप कुमार उर्फ दीपू निवासी ग्राम नगला धौकल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed