{"_id":"6394bbd7e669531d2a62d760","slug":"crime-etawah-news-knp732785330","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीन लुटेरे गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीन लुटेरे गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल लूट गिरोह के सदस्य। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले तीन युवकों को पकड़ा है। उनके पास से लूटे गए आठ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एक तमंचा व कारतूस भी मिला है।
एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी विवेक चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह वह टीम के साथ सुल्तानपुर कला गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बाइक से दो लोग आते दिखे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगे। उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम देव व साहिल निवासी कोकपुरा बताए।
आरोपियों ने बताया कि तीन मोबाइल कृष्णा दीक्षित निवासी इटगांव को बेच दिए थे। पुलिस ने कृष्णा को भी घर से गिरफ्तार कर उसके पास से तीन मोबाइल बरामद किए। लुटेरों ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल फोन पीएसी के सामने से व दूसरा जसवंतनगर क्षेत्र के गांव डुढहा के पास से लूटा था। यह दोनों मामले थानों में दर्ज हैं। एसओ से बताया कि अन्य फोन के बारे में जानकारी की जा रही है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।