सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Intercity Superfast stopped after sighting a saffron scarf RPF detained the individual

Etawah: केसरिया गमछा देखकर रोकी इंटरसिटी सुपरफास्ट, RPF ने व्यक्ति को हिरासत में लिया, निकला ये मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 17 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: थानाध्यक्ष एसआई हीराचंद्र मीना ने बताया कि केसरिया गमछा देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी थी। करीब 12 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहने के बाद सुबह 8:38 बजे दोबारा रवाना किया गया।

Etawah Intercity Superfast stopped after sighting a saffron scarf RPF detained the individual
इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में आगरा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार सुबह करीब 08:26 पर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास स्थित कटेखेड़ा गांव के सामने एक व्यक्ति ने ट्रैक पर आकर अचानक केसरिया गमछा दिखा दिया। यह देखकर चालक ने 80 की रफ्तार पर दौड़ रही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री बेचैन हो गए।


कंट्रोल की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की,  तो वह मानसिक रूप से बीमार पाया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम शंभू सिंह (52) निवासी रमी का वर थाना बढ़पुरा हाल पता कृष्णापुरम कॉलोनी सिविल लाइंस बताया। सूचना पर पहुंचे शंभू सिंह के बेटे ने दीपक ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2020 से मानसिक बीमार हैं। उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केसरिया गमछा देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी
सोमवार दोपहर वह बिना बताए निकल गए थे। उनकी तलाश की जा रही थी। आरपीएफ के कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई हीराचंद्र मीना ने बताया कि केसरिया गमछा देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी थी। करीब 12 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहने के बाद सुबह 8:38 बजे दोबारा रवाना किया गया। गमछा दिखाने वाले व्यक्ति को मौके से पकड़कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां से उसे विशेषज्ञ जांच के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed