सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Despite spending crores, displeasure was expressed over the closure of STP.

Etawah News: करोड़ों खर्च के बाद भी एसटीपी बंद होने पर जताई नाराजगी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Despite spending crores, displeasure was expressed over the closure of STP.
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट में मंगलवार को जिला गंगा समिति, वृक्षारोपण और पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक हुई। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने पर्यावरण संरक्षण और सीवेज प्रबंधन की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित विभागों को कड़ी फटकार लगाई। करनपुरा के 10.44 और 10.45 एमएलडी क्षमता के एसटीपी बंद मिले। टिक्सी नाले में कचरा जमा होने से जल प्रवाह रुका पाया गया। सीडीओ ने नगर पालिका को तत्काल सफाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

उन्होंने मौजा उमरैना के 13.5 एमएलडी एसटीपी की बदहाली पर नाराजगी जताई। करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी संयंत्र का बंद होना गंभीर लापरवाही बताया। सीडीओ ने कहा कि अब प्रभागीय वनाधिकारी और समिति की अनुमति के बिना एसटीपी ऑपरेटर नहीं बदले जाएंगे। हर प्लांट पर ऑपरेटर का नाम, फोटो और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, यमुना नदी किनारे ग्राम सुनवारा में अवैध खनन पर रोक लगाने के सीडीओ ने सख्त निर्देश दिए। खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर सतत निगरानी रखने को कहा गया। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन में भी लापरवाही मिली। आदर्श पैथोलॉजी में तीन मार्च के बाद से कूड़ा नहीं उठा और कुछ अस्पतालों में लॉग बुक नहीं थी। सीडीओ ने संस्थानों को तीन दिन में अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बकेवर और भरथना के मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्रों की खराब कार्यप्रणाली पर भी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed