{"_id":"69d4002a2ab6ae0d4e06ee15","slug":"truck-rams-into-a-dumper-ahead-driver-and-helper-killed-etawah-news-c-216-1-etw1005-140547-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रक आगे जा रहे डंपर में घुसा, चालक-हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रक आगे जा रहे डंपर में घुसा, चालक-हेल्पर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर स्थित विचारपुरा गांव के सामने सोमवार तड़के बेकाबू ट्रक आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुस गया जिससे ट्रक के केबिन में फंसकर चालक व हेल्पर की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
हादसा आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित विचारपुरा गांव के पास सोमवार सुबह हादसा करीब चार बजे हुआ। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान औरैया के थाना कंचौसी, दिबियापुर क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी ट्रक चालक रोहित (25) व हेल्पर नितिन (19) के रूप में हुई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों ने बताया गया कि दोनों खाली ट्रक लेकर दिल्ली माल लेने जा रहे थे। सुबह करीब दो बजे घर से निकले थे। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
परिजनों ने बताया रोहित की शादी दो वर्ष पहले गीता से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जबकि नितिन अविवाहित था। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया डंपर में ट्रक घुसने से चालक परिचालक की मौत हुई है। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
Trending Videos