{"_id":"69d4008108aa35371407a4b8","slug":"the-police-inspector-and-home-guard-appeared-helpless-in-the-face-of-the-traffic-jam-etawah-news-c-216-1-etw1013-140550-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जाम के आगे बेबस दिखे दरोगा और होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जाम के आगे बेबस दिखे दरोगा और होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में सोमवार को कई जगह लोग जाम में फंसे रहे। ऐसे में स्कूली वाहनों में सवार बच्चों को परेशानी हुई। मानिकपुर मोड़ से लेकर शहर के कई रास्तों पर जाम रहा।
मानिकपुर मोड़ से शहर की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम इस कदर लगा था कि लोग नाले की पुलिया पर चढ़कर निकल रहे थे। इस दौरान लोग बाइक समेत गिरे भी। मौजूद दरोगा और होमगार्डों के लिए भी जाम से निजात दिला पाना मुश्किल हो रहा था। गलत साइड से आ रहे डंपर, गड्ढों की वजह से वाहनों को निकलने में असुविधा हुई। दोपहर दो बजे करीब रामलीला रोड पर भी जाम ने लोगों को खूब छकाया। तकिया रोड पर भी वाहन फंस गए।
बस स्टैंड तिराहे पर ई-रिक्शा और टेंपो के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही। तिराहे से गुरुतेग बहादुर पुल की ओर जाम लग गया। पुरविया टोला रोड पर भी स्कूली वाहन जाम में फंस गए। मानिकपुर मोड़ से शहर की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम में वाहन फंस गए। करीब 30 मिनट बाद जाम खुला। इस दौरान नाले की पुलिया से गुजरते वक्त लोगों की बाइक गड्ढे में भी गिरी। पुरविया टोला रोड पर 15 मिनट लोगों को जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान स्कूली वाहन भी फंसे रहे। कई दो पहिया वाहनों को भी निकलने में असुविधा हुई।
पक्का तालाब निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि पुरविया टोला हो चाहें बस स्टैंड तिराहा, जब भी जाता हूं, जाम में फंसता जरूर हूं। ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।
तकिया निवासी भारत सिंह ने बताया कि उन्हें कहीं जाना हाेता है तो वह घर से 20 से 30 मिनट पहले निकलते हैं। शायद ही कभी ऐसा हुआ कि उन्हें जाम न मिला हो।
Trending Videos