{"_id":"69d3ffd1ebb56b10180a1217","slug":"server-crash-on-the-first-day-many-farmers-returned-disappointed-etawah-news-c-216-1-etw1004-140561-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पहले दिन ही सर्वर धड़ाम, मायूस होकर लौटे कई किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पहले दिन ही सर्वर धड़ाम, मायूस होकर लौटे कई किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शासन के निर्देश पर सोमवार से जिले में शुरू हुई फार्मर रजिस्ट्री मुहिम पहले ही दिन तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ गई। जिले की 471 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जाना था। पहले दिन जिले में 58 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए लेकिन सुबह से ही सर्वर ने साथ नहीं दिया। इससे सिर्फ 400 किसानों की रजिस्ट्री हो सकी। कई किसान मायूस होकर लौट गए।
जिले के लगभग 2.30 लाख किसानों की किसान रजिस्ट्री कराई जानी हैं। इनमें से 1.53 लाख किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी हैं जबकि 77 हजार किसान बकाया हैं। इसके लिए जिले की 471 ग्राम पंचायतों में छह से 15 अप्रैल तक शिविर लगाए जाएंगे। पहले दिन जिले में 58 जगहों पर शिविर लगे लेकिन शाम तीन बजे तक सर्वर ही काम नहीं किया। तीन बजे के बाद थोड़ा नेटवर्क सही हुआ तो सिर्फ 400 किसान रजिस्ट्री हो सकी।
पहले दिन पूरे प्रदेश में एक साथ भार बढ़ने के कारण पोर्टल का सर्वर धीमा रहा। कुछ तकनीकी बाधाएं आईं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। 15 अप्रैल तक का समय है, शेष दिनों में लक्ष्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त जनशक्ति लगाई जाएगी।
आरएन सिंह, उप कृषि निदेशक
Trending Videos