{"_id":"6a0f468919f8aed9310822fc","slug":"did-not-meet-the-government-now-old-doctors-are-invited-etawah-news-c-216-1-etw1012-143155-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शासन से मिले नहीं, अब पुराने डॉक्टरों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शासन से मिले नहीं, अब पुराने डॉक्टरों को न्योता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा बकेवर का 50 शैया अस्पताल
-गैरहाजिर और इस्तीफा दे चुके डॉक्टरों को भेजा गया बुलावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कस्बा के 50 शैया अस्पताल प्रशासन ने गैरहाजिर चल रहे व इस्तीफा दे चुके डाक्टरों को अस्पताल आने के लिए पत्र लिखा है। अस्पताल इस समय स्टॉफ और डॉक्टर की भारी कमी से जूझ रहा है। कई बार शासन व स्थानीय स्तर से मांग के बाद भी अस्पताल को अभी तक एक भी डॉक्टर नहीं मिल सका है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चलाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जून 2022 में शासन ने कस्बा के 50 शैया अस्पताल में सीएमएस के अलावा 11 अन्य चिकित्सकों की तैनाती की थी। इनमें तीन ईएमओ भी शामिल थे। अब स्थिति यह है कि अस्पताल में सिर्फ एक ईएमओ है। इसके अलावा अस्पताल में तैनात डॉक्टर पैथोलॉजिस्ट डॉ. रंजना अवस्थी ज्वाइन करने के बाद से ही गैरहाजिर चल रही हैं।
वहीं, सर्जन डॉ. नरसिंह करीब दो साल से गैरहाजिर हैं जबकि अस्पताल में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता गौतम व पिछले वर्ष तैनात की गईं नेत्र सर्जन डाॅक्टर रितु चार माह पहले अपनी निजी समस्याओं के चलते इस्तीफा दे चुकी हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनका इस्तीफा शासन को भेज यया है लेकिन शासन से अभी तक इस्तीफा स्वीकार करने के संबंध में कोई पत्र अस्पताल को नहीं भेजा है। इन सभी चार चिकित्सकों को अब अस्पताल प्रशासन ने पत्र भेजकर अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के चलते ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा को चलाने में परेशानी आ रही हैं। इसके लिए शासन और जिला स्तर पर अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है लेकिन डॉक्टर नहीं मिले हैं। यही कारण है कि उन्होंने ज्वाइन करने नहीं आए डाॅक्टरों को पत्र लिखा है।

Trending Videos