सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard Attacks Farmer; Villagers Terrified

Etawah News: किसान पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत में ग्रामीण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attacks Farmer; Villagers Terrified
विज्ञापन
फोटो 03 : तेंदुए के हमले के बाद घायल किसान। संवाद

-बहादुरपुर में तड़के तीन बजे हादसा, चार अन्य पशुओं को भी बनाया निशाना
-लवेदी के नगला श्रीराम की घटना, 10 मिनट तक अकेले जूझता रहा पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
लवेदी (इटावा)। ग्राम पंचायत बहादुरपुर के मजरा नगला श्रीराम में बृहस्पतिवार तड़के तेंदुए ने एक बकरी को दबोच लिया और उसे बचाने दौड़े किसान पर भी हमला कर दिया। किसान ने डंडे के सहारे करीब 10 मिनट तक अकेले ही तेंदुए से मुकाबला किया, जिससे उसकी जान बच सकी। हालांकि, तेंदुए के हमले में किसान का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
ग्राम निवासी विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि बृहस्पतिवार तीन बजे अचानक उनकी बकरी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। बिजली गुल होने के कारण उन्होंने बैटरी जलाई और रोशनी डाल कर देखा तो तेंदुआ उनकी बकरी को दबोचे हुए था। विनोद ने बकरी को छुड़ाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने सीधे उन पर ही छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए ने उनके दाहिने हाथ को अपने पंजों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। विनोद ने बताया कि शोर मचाने के बावजूद रात के सन्नाटे में गांव वाले तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सके तभी विनोद के हाथ में एक बड़ा डंडा लग गया। उन्होंने पूरी ताकत से डंडा लहराकर तेंदुए को खदेड़ा और बाकी जानवरों को बचा लिया। हालांकि, तेंदुए ने एक बकरी का मुंह और पूंछ बुरी तरह नोच डाली है। इस वारदात के बाद जहां ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन पहले नदगवां में भी दिखा था तेंदुआ
लखना वन रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक विभाग को इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आने के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। रेंजर ने स्वीकार किया कि दो दिन पहले भी नदगवां क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद से वन विभाग की टीम रात में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed