फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dies after consuming poison following dispute with husband

Etawah News: पति से विवाद के बाद खाया जहर, मौत

Sat, 11 Jul 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dies after consuming poison following dispute with husband
शव रोककर बैठे मायके वाले, समझौते के बाद अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच बच्चों के भविष्य को लेकर सहमति बनने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
दतावली गांव निवासी उपासना (30) का शुक्रवार दोपहर किसी मामूली बात को लेकर अपने पति महेंद्र प्रताप सिंह राजपूत से विवाद हो गया था। उपासना ने गुस्से में जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही औरैया के अटसू से उसके मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई हिम्मत सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2017 में महेंद्र प्रताप सिंह राजपूत से हुई थी। आरोप लगाया कि उपासना की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पक्ष ने समय रहते उन्हें घटना की सूचना नहीं दी। उपासना अपने पीछे दो बेटों, मृदुल और छोटू, को छोड़ गई है। पति एक निजी मॉल में नौकरी करता है। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष ने शव को ससुराल ले जाने से रोक दिया और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर अपनी मांग रखी।

हिम्मत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद बच्चों के नाम संपत्ति करने पर सहमति बनी। ससुराल पक्ष ने स्टांप पर बच्चों के हित में संपत्ति संबंधी लिखित आश्वासन देने के बाद मायका पक्ष अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed