{"_id":"6a527a48656b1f265e08d8f5","slug":"woman-brutally-murdered-over-farm-possession-accused-had-recently-been-released-from-jail-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खूनी खेल: खेत पर कब्जे के विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, जेल से छूटकर आया था हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी खेल: खेत पर कब्जे के विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, जेल से छूटकर आया था हत्यारोपी
Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM IST
सार
महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी पत्नी की हत्या में डेढ़ महीने पहले जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
रानी देवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इकदिल के हिरनपुर गांव में खेत पर कब्जे के विवाद में जेल से छूटे पत्नी के हत्यारोपी ने परिवार और साथियों के साथ महिला को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की तहरीर पर सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिरनपुर निवासी रानी देवी (42) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर बकरी चरा रहीं थीं। इस दौरान कोठी निवासी नंद किशोर परिवार के लोगों और साथियों के साथ वहां पहुंचा। जेसीबी, डंडे और फावड़े से बाउंड्री का गेट तोड़कर अंदर घुस गया। विरोध पर आरोपियों ने रानी देवी, कुंजीलाल को पीटना शुरू कर दिया। भूपेंद्र ने रानी देवी के सीने और कान पर डंडों से कई वार किए जबकि अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडे, लात-घूंसों और फावड़े से हमला किया।
विज्ञापन
हिरनपुर निवासी रानी देवी (42) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर बकरी चरा रहीं थीं। इस दौरान कोठी निवासी नंद किशोर परिवार के लोगों और साथियों के साथ वहां पहुंचा। जेसीबी, डंडे और फावड़े से बाउंड्री का गेट तोड़कर अंदर घुस गया। विरोध पर आरोपियों ने रानी देवी, कुंजीलाल को पीटना शुरू कर दिया। भूपेंद्र ने रानी देवी के सीने और कान पर डंडों से कई वार किए जबकि अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडे, लात-घूंसों और फावड़े से हमला किया।
विज्ञापन
परिजन घायल रानी देवी को पहले घर ले गए। शाम के समय उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉ. ओमकांत राजपूत ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति कुंजीलाल ने बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने 80 हजार रुपये में खेत का सौदा किया था। उस समय 50 हजार रुपये देकर खेत का एग्रीमेंट करा लिया गया था।
उनका आरोप है कि खेत का सौदा करने वाला नंद किशोर बाद में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल चला गया था और कोर्ट से उसे सजा भी हो गई थी। वह 26 मई को जेल से रिहा होकर बाहर आया था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद वह उसी खेत पर दोबारा कब्जा करने की नीयत से पहुंचा और हमला कर दिया। रानी देवी की तीन बेटियां निशा, खुशबू और दिया और दो बेटे अंशु व अभिषेक हैं। मां की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि बेटे अंशु कुमार की तहरीर पर मुख्य आरोपी जेल से छूटे आरोपी नंद किशोर, उसके बेटे, भाई भूपेंद्र, भूरे उर्फ शेरा, राहुल, नंद किशोर की बहन, टाइगर उर्फ अभिषेक उर्फ डल्लू सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा, मारपीट, हमला और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।