फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dilapidated Roadways buses, a perilous journey.

Etawah News: खस्ताहाल रोडवेज बसें, खतरों भरा सफर

Tue, 21 Jul 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated Roadways buses, a perilous journey.
इटावा। परिवहन निगम रोडवेज बसों में सुरक्षित सफर का दावा तो करता है, लेकिन हकीकत यह है कि बारिश के दौरान बस में चढ़ना जान दांव पर लगाने जैसा है। संवाद न्यूज एजेंसी ने रोडवेज डिपो के दावों की पड़ताल की। इस पड़ताल में डिपो के दावों की हवा निकल गई। कुल 10 रोडवेज बसों की औचक जांच की गई। इनमें से चार बसें ऐसी मिलें जिनमें सुरक्षा उपकरणों का अभाव था। कुछ बसों के वाइपर पूरी तरह गायब थे। कई बसों में फॉग लाइट नहीं लगी थी। वहीं, कुछ बसों का सामने का शीशा ही गायब था। तेज बारिश के दौरान रोडवेज बस चालक धुंधलेपन में बसें चलाने को मजबूर हैं। सुरक्षा उपकरणों की यह कमी यात्रियों के लिए हर पल बड़े हादसे का खतरा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद डिपो की 76 टी-7266 बस स्टैंड पर खड़ी थी। बस को इटावा से फर्रुखाबाद के लिए 12:30 बजे रवाना होना था। फर्रुखाबाद की दूरी करीब 96 किमी है। बस में वाइपर गायब था। बारिश के मौसम में बस में वाइपर न होने से बस चालक को बार-बार कपड़े से शीशा साफ करना पड़ता है। ऐसे में बस के सामने कोई वाहन या मवेशी आ जाए तो बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सैफई डिपो की बस आकर रुकती है। यह बस इटावा से शिकोहाबाद, फिरोजाबाद होते हुए आगरा व मथुरा तक जाती है। इस बस का साइड का आधा शीशा टूटा हुआ था। बारिश के मौसम में इस सीट पर बैठने वाले यात्री भीग जाते हैं। इसके लिए बारिश के दौरान इस सीट पर जल्दी कोई नहीं बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा डिपो की बस संख्या यूपी 75 एटी-2046 इटावा से औरैया होते हुए कानपुर तक जाती है। लौटते समय यह बस मथुरा तक जाती है। इस बस में वाइपर लगा था लेकिन इसकी रबड़ बिल्कुल घिस चुकी थी। इसकी वजह से बारिश में बस के शीशे पर पड़ने वाला पानी साफ नहीं हो पाता है। चालक की शिकायत के बाद अभी तक वाइपर नहीं बदला गया है। चालक को बारिश के दौरान गाड़ी चलाने में दिक्कत होती है।
इटावा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एफटी 9210 को कानपुर मार्ग पर चलाया जा रहा है। रोडवेज में बस में लगी हेडलाइट खराब होने से चालक ने इसे चलाए जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद इस बस को कार्यशाला में लाइट लगवाने के लिए भेजा गया है। मरम्मत का कार्य चल रहा था।

रोडवेज बसों में वाइपर, टूटे शीशे व खराब लाइटों को बदला जा रहा है। अगर किसी बस में दिक्कत है और वह ठीक नहीं हो पा रही है तो चालक व परिचालक उनके मौखिक शिकायत कर सकता है। इसकी समस्या का निदान करवाया जाएगा। जिन बसों में कमी है, उन्हें जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद ही बस को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। चालक व यात्रियों को किसी प्रकार दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed