फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Woman constable consumes poison after dispute with husband; dies during treatment.

Etawah: पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत; मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
सार

प्रियंका रविवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। वहां से घर लौटने में देर हो गई। इसी बात को लेकर घर पहुंचने के बाद पति से उसका विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Etawah: Woman constable consumes poison after dispute with husband; dies during treatment.
प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला सिपाही प्रियंका (30) की जहर खाने से मौत हो गई। वह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और पति रजत व डेढ़ साल की बच्ची के साथ पुलिस लाइन में रहती थी। प्रियंका रविवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। वहां से घर लौटने में देर हो गई। इसी बात को लेकर घर पहुंचने के बाद पति से उसका विवाद हो गया। 

विज्ञापन


विवाद के बाद पति घर से बाहर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो प्रियंका घर में अचेत अवस्था में पड़ी थी। पति ने पड़ोसियों की मदद से उसे  जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने सल्फास खा लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई।(संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed