{"_id":"69c82042cafd4f2acc0ae698","slug":"etawahs-name-came-up-in-modis-speech-etawah-news-c-216-1-etw1013-140070-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मोदी के भाषण में इटावा का आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मोदी के भाषण में इटावा का आया नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उदघाटन के दौरान सुविधा को लेकर लिया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं के हर भाषण व गतिविधियों को राजनीतिक दृष्टि से देखा जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में इटावा का नाम लिए जाने पर जहां भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए तो वहीं विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इसे आगामी चुनाव से जोड़ते हुए देखा।
जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट से लाभ मिलने वाले पड़ोसी जिलों का नाम लिया था। इसमें उन्होंने इटावा के लोगों को भी सुविधा और सहूलियत मिलने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो के गृह जनपद में भाजपा की एक ही विधायक हैं। लगातार दो बार सांसद देने वाली भाजपा से यह संसदीय क्षेत्र इस बार छिन गया था।
सदर विधानसभा पर लगातार दोबारा कब्जा करने वाली भाजपा भरथना पर भी दोबारा काबिज होना चाहती है तो वहीं जसवंतनगर सीट पर अपना असर दिखाना चाहती है। इसी लक्ष्य के साथ चुनाव से पहले जुट चुके पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री का भाषण उत्साह बढ़ाने जैसा रहा। दूसरे दलों ने भी इसे चुनाव को लेकर राजनीतिक दृष्टि से देखा।
Trending Videos