{"_id":"69f23dcc9f1903bf0d094ad8","slug":"farmers-stopped-dumpers-in-protest-against-soil-mining-created-ruckus-etawah-news-c-216-1-etw1012-141981-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मिट्टी खनन के विरोध में किसानों ने डंपर रोके, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मिट्टी खनन के विरोध में किसानों ने डंपर रोके, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मिट्टी खनन को लेकर बुधवार दोपहर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने चकरोड से होकर गुजर रहे डंपरों को रोक कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खनन कार्य को अस्थायी रूप से रुकवा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी खोदने की अनुमति तो दी गई है लेकिन प्रदूषण मानकों की अनदेखी की जा रही है। ओवरलोड डंपर लगातार चकरोड से निकल रहे हैं जिससे रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खेतों में पानी पहुंचाने के लिए बनी कूल (नाली) भी टूट गई है। चकरोड पर कीचड़ और गड्ढों के कारण किसान खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसान चरण सिंह, जयप्रकाश, हीरालाल, अतुल और राजबहादुर ने बताया कि चकरोड किनारे करीब 50 बीघा क्षेत्र में लगी हरी सब्जियों की फसल इसके चलते चौपट हो रही है। किसान शिशुपाल ने बताया कि उनकी सात बीघा गेहूं और मक्का की फसल खराब हो रही है। मामले में एसडीएम सदर विक्रम राघव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। राजस्व और खनन विभाग की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos