{"_id":"69f23f542c5e469bf60581d2","slug":"fault-after-fault-took-away-peace-and-tranquility-in-20-localities-for-19-hours-etawah-news-c-216-1-etw1002-141965-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फॉल्ट पर फॉल्ट ने 20 मोहल्लों में 19 घंटे छीने रखा चैन-सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फॉल्ट पर फॉल्ट ने 20 मोहल्लों में 19 घंटे छीने रखा चैन-सुकून
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भीषण गर्मी के बीच केबल व ट्रांसफार्मरों के फॉल्ट लोगों को परेशान कर रहे हैं। मंगलवार रात लगभग 10 बजे सुंदरपुर फीडर क्षेत्र में 32 केवी लाइन में फॉल्ट होने से लगभग 20 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। आधी रात लगभग डेढ़ बजे कर्मचारी फॉल्ट सही करके आपूर्ति शुरू कर सके कि आधे घंटे बाद बिजली घर के मुख्य ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। इससे फिर आपूर्ति बंद हो गई। सुबह लगभग चार बजे आपूर्ति शुरू की गई लेकिन एक ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से बुधवार लगभग 11 बजे आपूर्ति बंद करनी पड़ी। शाम छह बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। इस कारण भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।
गेटबंद कॉलोनी, अर्जुननगर, तखिया, महेराचुंगी, कटरा सेबाकली, पंजाबी कॉलोनी समेत लगभग 20 मोहल्ले के लोग उसम भरी गर्मी में परेशान रहे। रात में कटौती होने के बाद लोगों ने कंट्रोल रूम के नंबर और अधिकारियों के सीयूजी नंबर मिलाए, लेकिन ज्यादा फोन आने पर जेई ने अपना सीयूजी नंबर बंद कर दिया। बिजली घर का कंट्रोल रूम पर भी इनकमिंग सेवाएं प्रभावित बताईं। रात लगभग डेढ़ बजे आपूर्ति आने पर कुछ राहत मिली थी कि इस बीच दो बजे फिर बिजली चली गई। लोगों का गर्मी की वजह से बुरा हाल रहा।
बिजली न आने की वजह से तखिया स्थित कार, ऑटो से जुड़े मैकेनिक और एक्सेसरीज का कारोबार भी प्रभावित रहा। सुंदरपुर मोड़ पर स्थित प्लाईवुड कंपनी, लोहे के कारखाने में भी काम नहीं हो सका। शाम तक लोगों को बिजली का इंतजार रहा।
मिठाई की दुकान का नहीं चला फ्रीजर
फोटो 23::::राजा यादव।
महेराचुंगी निवासी राजा यादव ने बताया कि उनकी चौराहे पर मिठाई की दुकान है। बिजली न आने की वजह से फ्रीजर नहीं चल सका। मिठाइयां व अन्य खाने पीने के उत्पाद खराब होने का डर बना हुआ है। कई बार अधिकारियों का फोन मिलाया लेकिन बिजली सुचारू नहीं हो सकी।
पूरा रात बच्चे चैन से न सो सके
फोटो 24::::दीपक कुमार।
गेटबंद कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि रातभर बिजली न आने की वजह से बच्चे सो नहीं सके। इस वजह से उन्होंने सुबह स्कूल जाने में दिक्कत हुई। उनकी भी नींद पूरी न होने की वजह से ऑफिस में काम करने में मन नहीं लग सका।
वर्जन....
फॉल्ट दर फॉल्ट होते रहे इस वजह से दिक्कत हुई। शाम को भी ट्रांसफार्मर में हुए फॉल्ट को सही करने के लिए अधिकारी कर्मचारी सभी मौजूद थे। वह स्वयं रात में फॉल्ट को सही कराने में लगे रहे। बताया कि स्टाफ की कमी की वजह से दिक्कत हो रही है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर एक तकनीकी टीम और मांगी है।
मनोज कुमार वर्मा, एसडीओ
Trending Videos