सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power supply was disrupted for 11 hours due to a fault.

Etawah News: फॉल्ट के चलते 11 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for 11 hours due to a fault.
विज्ञापन
बकेवर। दोनों बिजली उपकेंद्रों की चलाने वाली टकरूपुरा से आने वाली 33 केवीए की लाइन में बुधवार को तेज हवा से फॉल्ट होने से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सात से 11 घंटे बिजली नहीं मिली। बिजली न आने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बा क्षेत्र में जहां सुबह सात बजे से गई बिजली शाम पांच बजे आई तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 11 बजे से गई बिजली शाम पांच बजे मिल सकी। बिजली न आने से लोगों के रोजमर्रा के काम भी बुरी तरह से प्रभावित रहे। साथ ही लोगों को जरूरत का पानी जुटाने में भी दिक्कतें आईं।
Trending Videos

कस्बा क्षेत्र में पेड़ की छंटाई कर फॉल्ट को ठीक किया और 11 बजे जैसे ही लाइन खोली गई फिर से फॉल्ट हो गया और इस बार कस्बा और ग्रामीण दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इस फॉल्ट से कस्बा के बिजली उपकेंद्र में केबल बक्सा भी फूंक गया। इसके बाद दोनों ही उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से दोपहर बाद तक बिजली विभाग की टीम फॉल्ट को ठीक करने में लगी रही। इसके बाद शाम पांच बजे सभी फॉल्ट ठीक हो सके तब कहीं जाकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली न आने से कस्बा व आसपास के सौ से अधिक गांवों के लोग गर्मी से बेहाल रहे। जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शाम तक फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed