{"_id":"69f23f96f6ab07a0800f3257","slug":"two-accused-of-firing-arrested-in-police-encounter-etawah-news-c-216-1-etw1005-141940-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फायरिंग के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फायरिंग के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई पुलिस ने बुधवार रात हैबरा बाईपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने दो दिन पूर्व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश के पास से चोरी की बाइक व दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना सैफई पुलिस की टीम बुधवार रात को हैबरा तिराहा बाईपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 27 अप्रैल को सैफई क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल अभियुक्त बाइक से हैबरा बाईपास की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश रानू भौकाली निवासी नगला बिहारी, थाना करहल, मैनपुरी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दूसरे साथी अर्जेश भौकाली निवासी नगला अलाई, थाना करहल, मैनपुरी को भी दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रंजिश के चलते 27 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीन कुमार पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रानू भौकाली के खिलाफ लूट, मारपीट और पुलिस मुठभेड़ सहित कुल नौ गंभीर मामले दर्ज हैं। अर्जेश भौकाली के खिलाफ आबकारी और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं।
Trending Videos