{"_id":"69f23fe75704e0c2fa029329","slug":"fighting-and-vandalism-among-transgender-groups-over-extortion-etawah-news-c-216-1-etw1005-141942-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वसूली को लेकर किन्नर गुटों में मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वसूली को लेकर किन्नर गुटों में मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय के बीच वर्चस्व और अवैध वसूली को लेकर विवाद हो गया। किन्नरों पर लाठी-डंडों से हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिलखर निवासी नंदिनी पांडे ने बताया कि वह किन्नर हैं और 26 अप्रैल को तड़के करीब तीन बजे अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में बधाई गाने जा रही थीं। इसी दौरान जेपी गार्डन के पास थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दूसरे किन्नर गुट के कुछ लोग उनके पास आए और क्षेत्र में कार्यक्रम करने के बदले पैसे की मांग करने लगे।
आरोपियों में बेला रानी किन्नर, करन जाटव निवासी हरसौली सड़क, राघव सिंह, राहुल कुमार सोनी उर्फ तमन्ना निवासी कोकपुरा, पूजा उर्फ जयहिंद और विभू यादव निवासी शारदा मार्केट बसरेहर शामिल हैं। जब उन्होंने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में नंदिनी और उनके साथी घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
घटना के बाद नंदिनी ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos