सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Forest department jeep collides with two autos, one dead

Etawah News: वन विभाग की जीप में दो ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Forest department jeep collides with two autos, one dead
फोटो 01:::हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। लखना मार्ग पर रविवार रात बकेवर की ओर से तेज गति से आ रही वन विभाग की जीप ने हनुमान मंदिर के पास दो ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ऑटो पलट भी गया।
Trending Videos



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नगला बनी के पास पहुंचने पर वन विभाग की जीप के चालक ने नियंत्रण खो दिया और पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिसमें पांडरी बाबा की पूजा करके लौट रहे यात्री सवार थे। इसके बाद बेकाबू जीप दूसरे ऑटो से भी जा भिड़ी, जिसके परिणामस्वरूप दूसरा ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में आशुतोष मिश्रा, उनकी पत्नी शालिनी, अर्चना, विजयलक्ष्मी निवासी अजीतमल औरैया, रोहित लखना पुराना पुल, जगत सिंह निवासी ककरैया, सनी निवासी ग्राम मड़ौली और रामकिशन निवासी ग्राम करौंधी, थाना बकेवर शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में आरिफ निवासी आजादनगर, बकेवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अस्पताल में घायल लोगों के उपचार की जिम्मेदारी इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रविंद्र साहू ने संभाली है।
हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखना के वन रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि जीप मरम्मत के लिए भेजी गई थी, लौटते वक्त हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed