{"_id":"69dbe3c5729c149009098f28","slug":"gangster-charges-imposed-on-four-people-including-the-kingpin-in-theft-cases-etawah-news-c-216-1-etw1005-140955-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चोरी के वारदातों में सरगना समेत चार पर गैंगस्टर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चोरी के वारदातों में सरगना समेत चार पर गैंगस्टर लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शातिर चोरों पर गैंगलीडर समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की
बाइक चोरी, फर्जी नंबर प्लेट व कागज तैयार करवाकर दूसरे को देखते थे बेच
सिविल लाइंस पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपियों पर लगवाया गैंगस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइंस पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर चोरी के मामलों में सरगना समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी चोर लंबे समय में कई जगहों से बाइक चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी को सस्ते दामों में बेच देते थे। इससे मिलने वाली धनराशि का आपस में बांट कर लेते थे।
थाना सिविल लाइंस के थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के आदेश पर सरगना समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें गैंगलीडर सैफई नगला चौधरी निवासी सुमित उर्फ लुक्का, गैंग सदस्य मैनपुरी के परोख निवासी शीलू, थाना वैदपुरा के बाबा निवासी सुखवीर उर्फ नेता व आगरा के थाना बाह उजियापुरा निवासी बृजेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सरगना समेत गिरोह के सभी गुर्गे जगह-जगह से बाइक चोरी कर एक स्थान पर एकत्र करते थे। इसके बाद बाइकों का रंग-रूप व नंबर प्लेट बदलकर व उसके कागज बनाकर उसे सस्ते दामों पर लोगों को बेच देते थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा समेत कई लोगों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।
बाइक चोरी से मिलने धनराशि को आपस में बांट लेते थे। शातिर चोरों के दबंग होने से उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करता था। इसकी वजह से वह काफी समय लंबे में अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शातिर चोरों को पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। अब उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
Trending Videos