{"_id":"6a2aed77bbad294f3505a14b","slug":"lecturer-exam-to-be-held-at-seven-centers-on-the-14th-2200-candidates-to-appear-etawah-news-c-216-1-etw1004-144213-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 14 को सात केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा, 2200 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 14 को सात केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा, 2200 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की देखरेख में आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम के निर्देश पर जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 14 जून को करीब 2200 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित होगी।
जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, सोरावाल इंटर कॉलेज, पंचायत राज महिला पीजी कॉलेज और केके डिग्री कॉलेज सहित सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। एडीएम विपिन कुमार की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। संबंधित अधिकारी शनिवार और रविवार को केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रशासन ने रिजर्व में भी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्था संभाली जा सके। वहीं, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बिना परिचय पत्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।