{"_id":"69cd635dc3e44b41ac01e1c0","slug":"lucknow-intercity-and-shatabdi-will-not-come-to-etawah-till-may-13-etawah-news-c-216-1-etw1013-140245-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 13 मई तक लखनऊ इंटरसिटी व शताब्दी नहीं आएगी इटावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 13 मई तक लखनऊ इंटरसिटी व शताब्दी नहीं आएगी इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इंटरसिटी और शताब्दी का स्टॉपेज 13 मई तक इटावा में नहीं रहेगा। वहीं सप्ताह में दो दिन चलने वाली कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी का रूट बदले जाने से इसका शुक्रवार से इटावा भी स्टॉपेज होगा।
रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने अनुसार लखनऊ खंड में स्लीपर बदलने का काम शुरू होना है। इसके चलते पाॅवर ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से यहां से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसी के तहत आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली लखनऊ इंटर सिटी (12180) दो अप्रैल से 13 मई तक अपने 42 फेरे आगरा फोर्ट से मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर होकर लखनऊ तक पूरा करेगी। यानि इस ट्रेन के बदले रूट के कारण यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथाना, फफूंद, झिंझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव के यात्रियों को दूसरी ट्रेन की सुविधा के लिए तैयार रहना होगा।
इसी तरह नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004) का भी दो अप्रैल से 13 मई तक बदला हुआ मार्ग गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर लखनऊ होगा। अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री दूसरी ट्रेन में सवार होंगे। वहीं कानपुर सेंट्रल- जम्मूतवी एक्सप्रेस (12469) का रूट बदले जाने से तीन अप्रैल से इटावा स्टॉपेज रहेगा।
यह तीन अप्रैल के साथ ही आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और मई में एक, छह, आठ व 13 तारीख को कानपुर सेंट्रल से इटावा होते हुए दिल्ली अंबाला कैंट पहुंचेगी। यानि इटावा से इन स्टेशनों को जाने वाले यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। अभी इसका मार्ग उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, शाहजहानपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर होते हुए गंतव्य को पहुंचती थी।
Trending Videos