{"_id":"6a2ee9f465a82e0b4d0b12f6","slug":"mercury-rising-temperature-increased-by-four-degrees-in-24-hours-etawah-news-c-216-1-etw1004-144409-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चढ़ने लगा पारा, 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चढ़ने लगा पारा, 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। जिले में बीते कई दिनों से गर्मी से मिली राहत अब कम होने लगी है। रविवार को तापमान में अचानक उछाल दर्ज किया गया और महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है तथा पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में तीन बार बारिश और तेज आंधी आई थी। इसके चलते मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली थी। हालांकि रविवार से मौसम ने फिर करवट ले ली और धूप की तल्खी बढ़ने लगी।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन रविवार को इसमें चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया गया, जिससे बाजारों और सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के कारण अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो इसी सप्ताह जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।