सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Villagers up in arms over the closure of a 50-year-old path.

Etawah News: 50 साल पुराना रास्ता खत्म करने पर ग्रामीणों का हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers up in arms over the closure of a 50-year-old path.
विज्ञापन
चकरनगर। बदनपुरा गांव में ट्रैक्टर से रास्ता जोतकर खेत में मिलाने पर ग्रामीण भड़क गए। नाराज ग्रामीणों ने गांव के बाहर मुख्य लिंक मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को दोबारा प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। मामले में पुलिस ने जोताई करने वाले युवक का शांतिभंग में चालान किया है।

यह रास्ता 20 अनुसूचित जाति के परिवारों के घरों का 50 साल पुराना मार्ग था। रास्ता सकरा होने से चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली गांव के अंदर नहीं आ पा रहे। ग्रामीणों को ईंट, मिट्टी, गिट्टी, अनाज और भूसा लाने में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम रोहित कुमार मौर्य और सीओ अवनीश कुमार सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल सुधीर कुमार और सहसों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया और रास्ता जोतने वाले युवक को शांति भंग में पाबंद किया। ग्रामीण मुख्य लिंक मार्ग सहित गांव के अन्य दो बंद रास्ते खुलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शकुंतला देवी, सत्यवती देवी, पुष्पा देवी, रामकांति, सुज्जा देवी शामिल थीं। कमलेश कुमारी, पूनम देवी, सरोज, मनीषा, सावित्री, आरती, वीरकुंवर भी मौजूद थीं। सुखरानी, रेशमा, रेखा देवी, सोनम देवी, प्रियंका, रोहिणी, शशिकला, संगीता ने भी भाग लिया। भोगीराम, खूबचंद्र, उदयवीर, वनवारी, घनश्याम, राधेश्याम, विनोद, रवींद्र सिंह, लाल सिंह, फूप चंद्र अभिलाख सहित लगभग 50 ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed